कतार मे लगकर श्रद्धालुओं को करनी पड़ी पूजा
चूरू। शहर में महाशिवरात्रि पर्व रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, शिव भक्तो ने भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने अलसुबह से ही मंदिरों में कतारें लगानी शुरू कर दी थीं। शिवालयों में दिनभर ओम नमः शिवाय का जाप गूंजता रहा। भक्तों ने भगवान शिव को दूध, पंचामृत, फल, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प, अबीर, गुलाल और भस्म अर्पित कर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। कई मंदिरों में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक भी किया गया। इस दौरान मंदिरों में भगवान शंकर का दिव्य श्रृंगार किया गया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के विभिन्न मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। पर्व को देखते हुए शहर के मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। महिला श्रद्धालु नीलम वर्मा ने बताया कि भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य के कष्टों का निवारण होता है। शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे सब्जी मंडी स्थित महामंगलेश्वर मंदिर, शंकरनाथ जी की छतरी, पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर, जयपुर आरओबी के नीचे शिव मंदिर, नया बास शिव मंदिर, नए बस स्टैंड के पास शिव मंदिर, सफेद घंटाघर स्थित गंगामाई मंदिर, ओम कॉलोनी स्थित शिवालय, शारदा स्कूल के पास शिवालय, गढ़ स्थित ठाकुरजी मंदिर, रामजस कुएं के पास हनुमानधोरा मंदिर, टांई वालों की छतरी में स्थित शिवालय और कालीकमली मंदिर के शिवालय सहित अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना
चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई










