दिनदहाड़े बस में चैन स्नेचिंग, कलेक्ट्रेट के पास महिला बनी शिकार

0
119

दो संदिग्ध महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर उतरी, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

चूरू। शहर में दिनदहाड़े बस में सफर के दौरान चैन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। कलेक्ट्रेट के पास बस में चढ़ते समय एक महिला के गले से सोने की चैन पार कर ली गई। इस संबंध में सादुलपुर के मोहल्ला व्यापारियां निवासी नाजिम हुसैन ने कोतवाली थाने में लिखित रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।रिपोर्ट के अनुसार नाजिम हुसैन अपनी माता आमीना बानो के साथ राजगढ़ से चूरू अपनी बहन के घर आए थे। वापस सादुलपुर जाने के लिए वे कलेक्ट्रेट के पास बस में सवार हो रहे थे। उसी दौरान दो संदिग्ध महिलाएं भी बस में चढ़ीं, जिनमें से एक आमीना बानो के आगे और दूसरी पीछे खड़ी हो गई। दोनों ने गुलाबी रंग के फूलदार कपड़े पहन रखे थे। कुछ ही देर बाद वे महिलाएं कलेक्ट्रेट के पास ही बस से उतर गईं।बस के रवाना होने के 15–20 मिनट बाद आमीना बानो ने जब अपने गले की चैन संभाली तो वह गायब मिली। घटना का पता चलते ही मां-बेटे बीच रास्ते में बस से उतरकर सीधे कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है।

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार

चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना

चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here