चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सोमवार को भाजपा के युवा नेता मनीष दहिया ने चिड़ावा शहर के नए वार्ड 38 में ट्यूबवैल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दहिया ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर ट्यूबवैल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर खुशी व्यक्त की और क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू होने की कामना की गई। इस अवसर पर विधानसभा पिलानी से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेश दहिया के सुपुत्र मनीष दहिया ने बताया कि चिड़ावा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी की कमी को देखते हुए एवं स्थानीय वार्डवासियों की मांग के मध्यमजर ट्यूबवैल की सौगात प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा मिली है।
दहिया ने ट्यूबवैल की इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त किया। वार्डवासियों ने युवा नेता सुनील भड़िया के नेतृत्व में दहिया को अपार स्नेह एवं आशीर्वाद से अनुग्रहित किया। इस दौरान दहिया के साथ में चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, चिड़ावा नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, युवा नेता सुनिल भड़िया, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष मोहित तामड़ायत, नगर मंत्री राजेश वर्मा, मंजीत सिंह, सज्जन गोदारा, मोनू कुमार, विद्याधर, मुकेश, देव शर्मा, नेमीचंद सोमरा, सुभाष, पवन डैला, नत्थु, मंगेश भगत, सांवरमल, राजपाल, बबलू, रोहित, मोनू, सुरेश, मांगीलाल, विमला, मंजू, केसर, सुनिता, गुलाब सहित अनेक वार्ड के गणमान्य नागरिकगण तथा महिला शक्ति मौजूद रहे।
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना












