51 निशानों के साथ, नृत्य नाटिका रही सभी के आकर्षण का केन्द्र
चूरू। स्थानीय प्रतिभा नगर स्थित श्री श्याम मंदिर के 51वें स्थापना महोत्सव को लेकर श्री श्याम मित्र मंडल आयोजन समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बाबा श्री श्याम के दरबार को गुलाब मोगरा रंग-बिरंगे फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी संतोष भुढाढरा ने बताया कि आज शिवरात्रि के पावन पर मंदिर की स्थापना हुई थी मंदिर की स्थापना को 51 वर्ष पूर्ण हो गया है। मंदिर से लगातार हर वर्ष श्री श्याम प्रभु की निशान यात्रा, श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ, सुंदरकांड पाठ, श्याम कीर्तन हवन आदि चार दिवसीय आयोजन होता है पुजारी ने बताया कि आज शिवरात्रि पर्व होने के कारण मंदिर में सुबह से ही भगवान शंकर की पूजा अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं की लंबी कतारे लगी। मंदिर के पुजारी संतोष भुढ़ाढ़रा ने श्याम बाबा की ज्योत लेकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा में श्याम रथ पर श्री श्याम प्रभु, 51 निशान, भजन मंडली, डीजे, रंग बिरंगे परिहान के साथ फाल्गुन धमाल पर झूमते हुए श्रृद्धालु।
शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं व श्याम भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शहर में अनेक स्थानों पर जल व्यवस्था की गई शोभायात्रा में सिरसा हरियाणा के चंद्र वर्मा के सानिध्य में राधा कृष्ण झांकी, नरसिंह अवतार, भगवान शंकर व काली माता, रामलला हनुमान की संजीव झांकियां सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर श्याम मित्र मंडल समिति द्वारा समाजसेवी ओम प्रकाश लखोटिया, सुरेश कुमार लखोटिया, दलीप पोद्दार, विनोद कुमार डीडवानीया, अनुज गोयल, पंकज डीडवानीया, अनूप डीडवानीया, सुरजीत शर्मा व पाठ के वाचक आशीष शर्मा आशु, हिमांशु शर्मा व संगीतकारों का साफा श्याम दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। आयोजन समिति के कैलाशचंद्र नवहाल ने मंदिर के चार दिवसीय आयोजन सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का तन मन धन से दिए सहयोग के लिए वह पुलिस प्रशासन का शांति व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना
चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई










