एयरपोर्ट झुंझुनूं में लाने के लिए करेंगे पूरी कोशिश — राजेंद्र भांबू

0
2

विधायक राजेंद्र भांबू की बजट पर प्रेस वार्ता

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राज्य बजट को लेकर झुंझुनूं में शनिवार को बीजेपी विधायक राजेंद्र भांबू ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में विधायक राजेंद्र भांबू ने एयरपोर्ट परियोजना को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि झुंझुनूं में एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए वे पूरी ताकत से प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं शेखावाटी का केंद्र है और यहां एयरपोर्ट बनने से न केवल झुंझुनूं बल्कि सीकर और चूरू जिलों को भी सीधा लाभ मिलेगा। भांबू ने बताया कि झुंझुनूं से सालासर बालाजी धाम चूरू, खाटूश्याम जी धाम सीकर, जीणमाता मंदिर, शाकंभरी, राणी सती मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल नजदीक हैं। साथ ही विश्व प्रसिद्ध शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान बिट्स पिलानी और सीरी भी इसी क्षेत्र में स्थित हैं। ऐसे में एयर कनेक्टिविटी से पर्यटन, शिक्षा और उद्योग को नई गति मिलेगी। विधायक ने कहा कि एयरपोर्ट शुरू होने से शेखावाटी में निवेश बढ़ेगा। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध राजस्थान की परिकल्पना साकार होगी। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप है। भांबू ने बताया कि चनाना में उप तहसील खोलने, बगड़ में गवर्नमेंट कॉलेज स्थापित करने, सात–आठ नए सीएचसी खोलने, पशु चिकित्सालयों को क्रमोन्नत करने, ट्रॉमा सेंटर तथा झुंझुनूं में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने जैसी मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई हैं। जिस पर सरकार सकारात्मक फैसला करेगी। प्रेस वार्ता में जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, भाजपा नेता विश्वंभर पूनियां, जिला मीडिया प्रभारी ललित जोशी भी मौजूद रहे। विधायक ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झुंझुनूं को और भी कई सौगातें मिलेंगी और शेखावाटी विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में विधायक ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट की घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से झुंझुनूं जिले में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

बजट 2026-27 से जिले को विकास की नई दिशा मिलेगी

विधायक राजेंद्र भांबू ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र, सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने वाला है। विधायक ने बताया कि बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों व वंचित वर्गों के कल्याण को समर्पित है तथा आधारभूत संरचना, बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा जैसे मूलभूत क्षेत्रों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। विधायक भांबू ने बताया कि बजट में झुंझुनूं जिले के सड़क, पेयजल, बिजली, खेल, चिकित्सा, सैनिक कल्याण, सांस्कृतिक संरक्षण और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। जिले में नई सड़कों का निर्माण, रेलवे ओवरब्रिज, विद्युत एवं पेयजल ढांचे का विस्तार, नए कार्यालयों की स्थापना, खेल स्टेडियम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पशु चिकित्सालयों का उन्नयन तथा कानून व्यवस्था को मजबूत करने के कदम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं से जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

यमुना जल परियोजना बनेगी जीवनदायिनी

विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र के लिए वर्षों से प्रतीक्षित यमुना जल परियोजना के लिए 32 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रावधान ऐतिहासिक निर्णय है। इससे झुंझुनूं सहित सीकर और चूरू जिलों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा और क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं में इंटीग्रेटेड सैनिक परिसर और वार म्यूजियम की स्थापना से जिले की वीर परंपरा को सम्मान मिलेगा। शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना के तहत क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण किया जाएगा, जिससे पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशा मुक्ति वार्ड, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास, शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और प्रतियोगी परीक्षाओं के बेहतर आयोजन जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश का मानव संसाधन मजबूत होगा।

चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here