कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में किशोरी बाल मेले का आयोजन

0
20
Screenshot

250 छात्राओं ने 35 स्टॉल लगाकर दिखाया आत्मनिर्भरता व रचनात्मकता का हुनर

चूरू। जिला कारागृह के पीछे स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में किशोरी बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ एडीपीसी सरिता आत्रेय, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक किशनलाल गहनोलिया, C B E O भंवरलाल डूडी, A C B E O सूर्यप्रकाश शर्मा, राजकीय गोयनका विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम फगेड़िया, नोडल प्राचार्य मुकुल भाटी, उप प्राचार्य ज्योति मंगलहारा, व्याख्याता समुन्द्र सिंह एवं प्रधानाचार्य बनिता ने किया।मेले में 8 विद्यालयों की 250 छात्राओं ने भाग लेते हुए कुल 35 प्रकार की स्टॉलें लगाईं। छात्राओं ने विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, खेल-खेल में शिक्षा सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर तीन उत्कृष्ट स्टॉलों को सम्मानित किया।एडीपीसी सरिता आत्रेय ने कहा कि किशोरी बाल मेले का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें आत्मविश्वास का विकास करना है। नोडल प्रधानाचार्य मुकुल भाटी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य छात्राओं में शैक्षणिक, रचनात्मक एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े कौशल को प्रोत्साहित करना है।विद्यालय में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली छात्रा को शिक्षिका सुनीता सहारण द्वारा सम्मानित किया गया। मेले के आयोजन में अंजु पूनिया, अनिता, कृष्णा पचार, सुकेश, विनोद, संतोष, सुनीता, शारदा, वार्डन रेहाना बानो व मोहनराम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा पचार ने किया।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here