चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारत सरकार द्वारा झुंझुनूं जिले के लिए अधिवक्ता ईशान मिश्रा को एडिशनल स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। इस उपलब्धि पर पिलानी बाईपास रोड स्थित चिड़ावा में नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। समारोह के दौरान अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिश्रा का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। उपस्थित जनसमूह ने इसे पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्थानीय प्रतिभा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना क्षेत्र की विधिक क्षमता पर विश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर ईशान मिश्रा ने कहा कि यह पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं विधि एवं न्याय मंत्रालय का आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि अधीनस्थ न्यायालयों में भारत सरकार के हितों की रक्षा पूरी निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों के साथ करूंगा। कार्यक्रम में कमलेश, कृष्ण कुमार, प्रमोद शर्मा, भादरमल जांगिड़, त्रिलोक चंद, प्रभुदयाल, कृष्ण बुडानिया सहित अनेक गणमान्य लोगों ने मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस











