नारद महिमा के रस में डूबे श्रद्धालु, श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा सैलाब

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कारूंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में अलसीसर शर्मा परिवार के तत्वावधान में दूसरे दिन शनिवार को गौसंवर्धन के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा पांडाल भक्तिरस और संकीर्तन से गूंज उठा। संयोजक प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले ने बताया कि मुख्य यजमान पुष्पा देवी व विमल शर्मा ने पूजा करवाई। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का वाचन कथावाचक लाल गोविंददास महाराज इस्कॉन मंदिर अमेरिका ने कहा कि नारद मुनि केवल देवर्षि ही नहीं थे। बल्कि भक्ति के प्रथम आचार्य है। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया की सच्ची भक्ति किसी भी परिस्थिति में मनुष्य को परमपद तक पहुंचा सकती है। उनके जीवन प्रसंगों के माध्यम से बताया गया। असंख्य जीवों को भगवान की भक्ति से जोड़ा और धर्म की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तिभाव मे सराबोर हो गए। वातावरण में नारायण नारायण किए जयघोष से गूंज उठा। वर्णन का रस पान करवाया। 19 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होने वाली कथा के लिए स्थल तक आने जाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों एवं आसपास के कस्बों से निशुल्क आने जाने हेतु वाहनों व्यवस्था की गई है। कथा में राजकुमार शर्मा, सुनिल शर्मा, आदित्य शर्मा, उमाशंकर महमिया, शिवचरण पुरोहित, राकेश सहल, गोपी पुरोहित, पंडित हरिकृष्ण शुक्ला, रतन जांगिड़, विजय बिंयाला, विकास पुरोहित, पुरुषोत्तम चौरासिया, संजय शुक्ला, सुरेंद्र जोशी, सुरेंद्र शर्मा, इस्कॉन के डॉ. बंसल आदि काफी संख्या में भक्तगणों ने भाग लिया।

चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here