छात्राओं ने किया आशा का झरना विद्यालय का शैक्षिक भ्रमण

0
4

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राज्य महिला नीति 2021 के अंतर्गत श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय की 30 छात्राओं ने मानसिक विमंदित एवं मूक-बधिर विद्यालय आशा का झरना का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था, उनकी दिनचर्या तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को समझना था। विद्यालय में बच्चों को विशेष शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है। प्रशिक्षित शिक्षक सांकेतिक भाषा, चित्रों, गतिविधियों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करते हैं। छात्राओं ने विद्यालय में कक्षाएं, खेल-कक्ष, प्रशिक्षण कक्ष, परामर्श कक्ष तथा फिजियोथेरेपी कक्ष की समुचित व्यवस्थाएं देखीं। बच्चों की प्रतिभा एवं आत्मविश्वास देखकर छात्राएं अत्यंत प्रभावित हुई और उन्हें जीवन में सकारात्मक रहने की प्रेरणा मिली। इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम विद्यार्थियों में संवेदनशीलता एवं सेवा-भाव का विकास करते हैं। भ्रमण के दौरान उचित मार्गदर्शन के लिए महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ सदस्य मीनू, कंचन शर्मा एवं डॉ. आकांक्षा डूडी उपस्थित रहीं।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here