राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर फतेहपुर इलाके का उठाया मुद्दा
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग-52 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के दोनों ओर बसी अनेक गांवों की आबादी के सुरक्षित आवागमन का गंभीर मुद्दा लोकसभा में उठाया। सांसद ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर फतेहपुर के निकट ग्राम हरसावा बड़ा, राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर फतेहपुर के निकट ग्राम रोलसाहबसर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर रामगढ़ शेखावाटी के निकट ग्राम फदनपुरा की आबादी राजमार्गों के दोनों ओर बसी हुई है। इन गांवों में विद्यालय, अन्य शिक्षण संस्थान, सार्वजनिक सुविधाएं तथा किसानों के खेत भी राजमार्ग के दोनों ओर स्थित हैं। इस स्थिति के कारण इन गांवों के पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों को प्रतिदिन अपने खेतों, विद्यालयों तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पार करना पड़ता है। भारी यातायात के चलते आमजन को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है तथा हर समय सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के बनते समय ही गांवों के आमजन को सड़क के दोनों तरफ जाने की सुविधाएं बनानी चाहिए। क्योंकि अनेक जगह गांवों की आबादी और खेत, कार्यालय सड़क के दोनों ओर रहते हैं। सांसद ने लोकसभा में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर रामगढ़ शेखावाटी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर तथा निर्माणाधीन अंडरपास के कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। इसके साथ ही सांसद ने फतेहपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 को फोर-लेन किए जाने के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग भी रखी।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस














