सुजडोला में नौ दिवसीय महाधार्मिक समागम 17 फरवरी से

0
5

धाम पर रहेगा महाकुंभ जैसा माहौल

पिलानी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शेखावाटी की पावन धरा पर स्थित बाबा मेडांवाला धाम सुजडौला में 17 से 27 फरवरी तक भव्य और विराट धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। बाबा आकाश गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और आस्था का वातावरण है। पांच गांवों—दमकोरा, छापड़ा वास, छापड़ा, लिखवा और सुजडौला के श्रद्धालु इस आयोजन के मुख्य आयोजक रहेंगे। पूरे कार्यक्रम की कमान ग्रामवासियों के हाथों में होगी और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। जिसमें सभी ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। धर्मप्रेमी महेश बसावतिया झुंझुनूं ने बताया कि 17 से 25 फरवरी तक धाम परिसर में प्रतिदिन यज्ञ, हवन और वैदिक अनुष्ठानों की पावन ध्वनि गूंजेगी। इसी शृंखला में श्रीमद् भागवत कथा एवं रासलीला का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रसपान का अवसर मिलेगा। वहीं 17 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी संपूर्ण व्यवस्था क्षेत्र की महिलाओं ने संभाली है। इस आयोजन में सपना जैन, सुनिता पारीक, वर्षा पारीक, मोनिका पारीक, संगीता पारीक सहित अनेक ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का संकल्प लिया है। वहीं 25 से 27 फरवरी तक धाम पर भव्य मेले का आयोजन होगा। मेले में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी तथा विशाल कुश्ती दंगल मुख्य आकर्षण रहेगा। विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार घोषित किए गए हैं। जिनमे प्रथम पुरस्कार 21000, द्वितीय पुरस्कार 11000 तथा तृतीय पुरस्कार 5100 रूपए होंगे। इस आयोजन को लेकर आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

धाम पर रहेगा महाकुंभ जैसा माहौल

भाजपा नेता महेश बसावतिया ने बताया कि नौ दिनों तक बाबा मेडांवाला धाम पर महाकुंभ जैसा माहौल रहेगा। प्रदेश और देश के विभिन्न स्थानों से संत-महात्माओं के आगमन की भी संभावना है। जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी। महंत बाबा आकाशगिरी महाराज ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस भव्य धार्मिक आयोजन में भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संस्कार और श्रद्धा का महापर्व है। स्पष्ट है कि फरवरी के इन दस दिनों में सुजडोला-पिलानी की धरती आस्था, भक्ति और सामाजिक समरसता का केंद्र बनने जा रही है, जहां श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा और बाबा मेडांवाला धाम एक बार फिर इतिहास रचेगा।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here