सपने बड़े हैं तो संघर्ष भी बड़े होंगे- संजय जालान
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मोदी वर्ल्ड स्कूल विज्डम सिटी के नवरंग कला मंडपम् में एक विशेष टॉक शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी संजय जालान रहे। जिन्होंने अपने जीवन के अनुभवों से विद्यार्थियों में सफलता का नया जोश भरा। उन्होंने अपने जीवन के शून्य से शिखर तक का संघर्ष विद्यार्थियों के साथ साझा किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा ने संजय जालान का परिचय देते हुए बताया कि कैसे उन्होंने कपड़े की एक छोटी सी दुकान से अपना सफर शुरू किया और आज एक सफल औद्योगिक साम्राज्य स्थापित किया है। उनकी कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि ईमानदारी और कड़ी मेहनत से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जालान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बदलते भारत में सफलता के लिए किसी खास परिवार में जन्म लेना जरूरी नहीं है। सफल होने के लिए अंबानी के घर पैदा होना जरूरी नहीं, बल्कि आपके भीतर खुद को तपाने का जुनून होना चाहिए। सूरज आपको न जगाए, बल्कि आप सूरज को जगाएं। जो वक्त की कद्र करता है, वक्त भी उसकी कद्र करता है। अगर आपके सपने बड़े हैं, तो संघर्ष भी बड़े होंगे। बिना घड़ी देखे निरंतर मेहनत करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने शिक्षकों की तुलना चाणक्य से की। जो विद्यार्थियों को तराश कर भविष्य का चंद्रगुप्त बना सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक आकाश मोदी ने संजय जालान का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया और कहा कि मोदी वल्र्ड स्कूल विद्यार्थियों को न केवल बेहतरीन शिक्षा बल्कि भविष्य के दूरदर्शी लीडर्स के रूप में तैयार करने के लिए संकल्पित है। टाॅक शो में छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, उपप्राचार्या सरोज सिंह, हैडमिस्ट्रेस उमा शर्मा, प्रशासक कमलेश कुलहरि, एडमिशन डायरेक्टर श्यामसुंदर शर्मा तथा सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित थे।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस














