अजेय महायोद्धा महाराजा सूरजमल की जयंती मनाई

0
5

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
झुंझुनूं के संस्थापक वीर झुंझा स्मारक स्थल पर अजेय महायोद्धा महाराजा सूरजमल की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। महाराजा सूरजमल स्वाभिमान मंच के संयोजक नेशनल यूथ आइकॉन वकील विजयहिंद जालिमपुरा ने बताया कि अपने जीवनकाल के सभी 80 युद्ध जीतने वाले एक ऐसे महान सम्राट जिसने मां भारती की अस्मिता को विदेशी आक्रांताओ से सुरक्षित रखा तथा भारत की संस्कृति और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में सर्वोच्च योगदान देने वाले युगपुरुष की जीवनी को हमारी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। जिससे राष्ट्र की युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सके। सर्वप्रथम सभी गणमान्यजनों ने सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं जयघोष कर श्रद्धांजिल दी। तत्पश्चात विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर झुंझारसिंह संस्था के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नेहरा, साहित्यकार राजेंद्र कस्वां, सुरेश जाखड़, विजयगोपाल मोटसरा, बाबूलाल थालौड़, महेंद्र सिंह, इंद्राज नेहरा, बूंटीराम मोटसरा, रामकुमार झाझड़िया, बनवारी जाखड़, डॉ. मुकेश एस मूंड और महेश श्योराण उपस्थित रहे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here