रेलवे अंडरपासों में पानी भरने की समस्या का स्थाई समाधान हो- सांसद बृजेंद्र सिंह ओला

0
8

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र सहित देशभर के रेलवे अंडरपासों में जलभराव की समस्या का मामला लोकसभा में उठाया। सांसद ने कहा कि सरकार स्वयं स्वीकार कर चुकी है कि झुंझुनूं जिले में 63 तथा राजस्थान में कुल 1918 रेलवे अंडरपास ऐसे हैं। जहां हर मानसून में पानी भर जाता है। इसके बावजूद सरकार के पास इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं है। जोकि सरकार की इसके प्रति गंभीर नहीं होने को उजागर करता है। सांसद ने कहा कि अंडरपासों में पंप लगाना, पानी मोड़ना या बारिश के समय रास्ते बंद कर देना समाधान नहीं, बल्कि सरकारी विफलता को ढकने का अस्थायी जुगाड़ है। हर साल बरसात में वही हालात, वही दुर्घटनाएं और वही जनता की परेशानी लेकिन समाधान के नाम पर सिर्फ़ आश्वासन। रेलवे प्रशासन का बरसात में सड़क यातायात रोकना समाधान मानना आम जनता—मजदूरों, किसानों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया है। सांसद ने स्पष्ट कहा कि जब तक रेलवे अंडरपासों में पानी भरे ही नहीं की व्यवस्था तथा निर्माण के समय स्थायी जल निकासी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और जिम्मेदार निगरानी प्रणाली लागू नहीं की जाती, तब तक हर साल जनता को इसी संकट से गुजरना पड़ेगा।

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here