झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शेरे शेखावाटी के महान सपूत एवं प्रख्यात समाज सुधारक सरदार हरलाल सिंह की 126वीं जयंती उनके पैतृक गांव हनमानपुरा में श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरदार हरलाल सिंह पार्क में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार हरलाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नरेश खादीवाला ने कहा कि सरदार हरलाल सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा, किसानों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए समर्पित किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि सरदार हरलाल सिंह ने शेखावाटी क्षेत्र में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके प्रयासों से समाज में नई चेतना का संचार हुआ, जिसका प्रभाव आज भी देखने को मिलता है। नई पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में योगदान दे रही है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच सुमित्रा देवी, पूर्व सरंपच फूलसिंह, पवन दूलड़, विद्याधर, प्रदीप, रजनीश, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष सेवदा, पंच महावीर, मनीराम, संदीप, सुबोध, योगेश, मनीराम सेवदा, संतोष, संदीप सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा वर्ग एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने सरदार हरलाल सिंह के योगदान को याद करते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला














