संयुक्त किसान मोर्चा कल मजदूर हड़ताल के समर्थन में निकालेगा रैली

0
6

अमेरिका भारत ट्रेड डील का किया जाएगा प्रतिवाद

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
संयुक्त किसान मोर्चा झुंझुनूं व सामाजिक न्याय अधिकार मंच 12 फरवरी को शिक्षक भवन झुंझुनूं से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालेगा। यह रैली केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी व कार्पोरेट परस्त नीतियों एवं चार श्रम संहिता कानूनों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में तथा एमएसपी को कानूनी गारंटी देने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी तय करने, भारत अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने आदि मांगों को लेकर की जाएगी। इस अवसर पर ट्रेड डील में भारत सरकार की अमेरिका के सामने घुटना टेकने की नीति से भारतीय बाजार में भारी सब्सिडी पर आधारित अमेरिकी कृषि जिंसों की संभावित भरमार सेआसन्न कृषि संकट को देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठनों अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय किसान महासभा, क्रांतिकारी किसान यूनियन, जय किसान आंदोलन व राजस्थान किसान सभा तथा सामाजिक न्याय अधिकार मंच, ट्रेड यूनियनों व आशा सहयोगिनीयों की तरफ से कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन भी किया जाएगा। यह जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता रामचंद्र कुलहरि व महिपाल पूनियां ने दी।

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here