प्रवासी संजय बद्री जालान ने किया गौशाला का अवलोकन

0
4

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सूरत प्रवासी संजय बद्री प्रसाद जालान ने श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं का अवलोकन कर गौमाता को अपने हाथों से गुड़ खिलाकर गौसेवा की। इस अवसर पर श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री प्रदीप पाटोदिया, पूर्व मंत्री नेमी अग्रवाल एवं डॉ. डीएन तुलस्यान उपस्थित थे। जिन्होंने संजय बद्री प्रसाद जालान, उनके साथ आए अंजनी शिवकुमार जालान एवं विपिन नारायण प्रसाद जालान का गौशाला की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर गौमाता का प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। संजय बद्री प्रसाद जालान जब भी झुंझुनूं प्रवास पर रहते हैं। गौशाला अवश्य आते हैं। उनका गौमाता के प्रति प्रेम अनुकरणीय है। उन्होंने गौशाला परिसर में चारों तरफ घूमकर फिरकर गौशाला व्यवस्थाएं देखकर मुक्त कंठ से गौशाला कार्यकारिणी की सराहना करते हुए कहा कि गौशाला में इतनी सुंदर व्यवस्था है कि वे जब भी समय समय पर उन्हें अवसर मिलता है। सूरत में भी झुंझुनूं गौशाला की प्रशंसा करते रहते हैं। श्री गोपाल गौशाला में हॉस्पिटल एरिया में बीमार गौवंश के लिए आधुनिक तरीके से उपचार के लिए गौ माता के लिए एक बाड़े का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए गौशाला प्रबंध समिति की ओर से संजय बद्री प्रसाद जालान को निवेदन किया गया। जिस पर उन्होंने सहर्ष स्वीकृति देते हुए कहा कि आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि आपने मुझे इस कार्य के लिए चुना। इस बीमार खाने का निर्माण आप हमारे परिवार की ओर से करवा देवें।

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here