तेज रफ्तार कार ने कुचला टोल कर्मी, एक की मौत, चार घायल
सूरजगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
देर रात रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कार ने बंद लेन में अलाव ताप रहे टोल कर्मियों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक टोल कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल बंद कर सड़क जाम कर दी। छह घंटे बाद मुआवजे पर सहमति बनी। देर रात रघुनाथपुरा टोल प्लाजा की एक लेन बंद थी। बैरियर लगाकर टोल कर्मी और स्यालू कलां गांव के कुछ लोग अलाव ताप रहे थे।

इसी दौरान सूरजगढ़ दिशा से आई तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर अनियंत्रित होकर अचानक बंद लेन में घुस गई। कार ने अलाव ताप रहे लोगों को कुचल दिया और आगे खड़ी एक कैंपर (बोलेरो) से टकरा गई। हादसे में टोल प्लाजा पर तैनात 32 वर्षीय उम्मेद पुत्र शीशराम (स्यालू कलां निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल पवन पुत्र विजेंद्र राजपूत (गांव गाडोली) को झुंझुनू रेफर किया गया, जबकि देवेंद्र पुत्र श्रीपाल सिंह सहित अन्य दो घायलों का सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया गया। घायलों को जीवन ज्योति रक्षा समिति की एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
ग्रामीणों का आक्रोश, जाम के बाद समझौता
हादसे के बाद स्यालू कलां निवासी व स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक उम्मेद परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। ग्रामीणों ने टोल कंपनी से 50 लाख रुपये मुआवजा, फास्टैग कंपनी में नौकरी, परिवार को पेंशन और अन्य लाभ की मांग की। उन्होंने टोल प्लाजा बंद करवा दिया और सूरजगढ़-चिड़ावा रोड पर पेड़-पत्थर डालकर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ लंबी कतारें लग गईं, यात्रियों को पैदल सफर करना पड़ा।
मौके पर पहुंचे आरपीएस दौलतराम और उपखंड अधिकारी दीपक चंदन ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लगभग 6 घंटे धरने के बाद प्रशासन और ग्रामीणों में सहमति बनी। श्रवण भालोठिया (स्यालू कलां) के अनुसार, मृतक को टोल कंपनी से 2 लाख, फास्टैग कंपनी से 4 लाख, उन्होंने ने और भाजपा नेता पवन मेघवाल की ओर से एक लाख की सहायता दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री राहत कोष, कंपनी बीमा क्लेम और अन्य लाभ का आश्वासन मिला। जाम खुलवाया गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई अंकित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। चालक व अन्य की तलाश जारी है।
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित











