मेडिकल कॉलेज में सीबीएमई कार्यशाला का समापन 

0
4

चूरू। पीडीयू मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय सीबीएमई कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। कार्यशाला में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा नियुक्त महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जयपुर के पर्यवेक्षक चिकित्सक डॉ. अर्चना पालीवाल उपस्थित थी। उन्होंने कार्यशाला का गहन मूल्यांकन किया। इस तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान मेडिकल कॉलेज चूरू के 30 चिकित्सकों ने चिकित्सा पद्धति के नवीन सिद्धांतों, आधुनिक पाठ्यक्रम के प्रयोग व संचालन के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा में विद्यार्थियों को नवीन प्रणालियों और आधुनिक तरीकों से अध्ययन करने की विधियों का अध्ययन किया। कार्यशाला का आयोजन करिकुलम आधारित सीबीएमई पाठ्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसमें नवीन शिक्षण पद्धतियों और व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया। कार्यशाला समन्वयक डॉ. रमाकांत वर्मा व उनकी टीम ने कार्यशाला को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. महेश मोहनलाल पुकार ने सम्पूर्ण टीम के सहयोग से इस कार्यशाला को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में मार्गदर्शन प्रदान किया। यह कार्यशाला चिकित्सा शिक्षकों के व्यावसायिक विकास व भविष्य में विद्यार्थियों की गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here