स्टार एकेडमी में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स इवेंट का हुआ शुभारंभ

0
8
Screenshot

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय के बाकरा रोड स्थित स्टार एकेडमी स्कूल में सोमवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि झुंझुनूं नागरिक मंच के संयोजक एवं समाजसेवी उमाशंकर महमिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, समाजसेवी रामगोपाल महमिया थे। एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्माण ने बताया कि इस आयोजन में स्टूडेंट्स ने उत्साह के साथ भागीदारी करते हुए भांति भांति के पिरामिड बनाए। मार्च पास्ट किया। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में एथलेटिक्स, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो–खो और रेस आदि का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मोनिका निर्वाण द्वारा बच्चों को खेल के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारीयो ने अतिथियों का अभिनंदन और स्वागत किया। इस अवसर पर एकेडमी एडमिनिस्ट्रेटर विकास भालोठिया, कैप्टन मूलचंद झाझड़िया, संजय जांगिड़, हरिशचंद्र कालोईया, मुकेश कुमार, श्वेता शर्मा, विजय भालोठिया, मुकेश तानेनिया, मुनेश कुमार, प्रतिभा शर्मा, विक्रम सिंह, पूनम तंवर, दिव्या गुरह, जितेंद्र स्वामी, महेंद्र सिंह सिहाग, संजय गरवा, नवनीत जांगिड़, कविता पूनियां, कर्मसिंह, जगदीश प्रसाद, सोमेंद्रसिंह राठौड़, रेणू कुमारी सोनी, कपिल जांगिड़, अरुण कुमार, पवन कुमार चिरानिया, प्रीतम रजाक, योगेश, नवीन सैनी, महिमा शर्मा, सोहन सिंह, सैनीगल, पपिता कुलहरि, ज्योति सैनी, दीपिका कुमारी, सीमा कंवर, अनिता कुमारी, कृष्णा धाकड़, सुमन कुमारी देवना, नेहा शर्मा, मनीषा बलौदा, रिंकू चौधरी, पिंकी जांगिड़, सविता सैनी, ज्योति, रिशु, सूरज, प्रहलाद सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार पूनियां ने किया।

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here