भोमपुरा में शिव प्रतिमा एवं मोक्ष धाम टीन शैड का लोकार्पण संपन्न

0
6
Screenshot

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
ग्राम भोमपुरा में भामाशाह विद्याधर गिल एवं उनके परिवार के सहयोग से निर्मित भव्य शिव प्रतिमा तथा मोक्ष धाम में निर्मित टीन शैड का लोकार्पण विधायक राजेंद्र भांबू द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विश्वंभर पूनियां विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही श्री कृष्ण महला, हरपाल सरपंच बीबासर, उम्मेद श्योराण, राजू चाहर, रामचंद्र गढ़वाल, सुरेश कुमार शर्मा, मनोज शर्मा भोमपुरा, चांदसिंह तोगड़ा खुर्द, मुकेश पातुसरी, भगवानाराम खीचड़ एवं बनवारी टेलर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक राजेंद्र भांबू ने भामाशाह विद्याधर गिल एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्य ग्राम विकास के साथ-साथ समाज में सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में हुआ।

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here