झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
देश-विदेश में शोधकार्य कर स्वामी विवेकानंद पर पीएचडी करने और उनके विचारों का प्रचार-प्रसार करने का बीड़ा उठाने वाले जिले के भीमसर गांव के युवा लेखक व चिंतक डॉ. जुल्फिकार ने जयपुर के भारती भवन में घुमंतू जाति उत्थान न्यास के अखिल भारतीय कार्य अधिकारी दुर्गादास को अपनी दो पुस्तकें रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन व स्वामी विवेकानंद चिन्तन एवं रामकृष्ण मिशन खेतड़ी भेंट की। साथ ही रामकृष्ण मिशन खेतड़ी सहित स्वामी विवेकानंद के पद-स्पर्श से पवित्र हुए स्थान अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, माउंट आबू, खेतड़ी-झुंझुनूं व जोधपुर आदि उन स्थानों का मानचित्र भी भेंट किया। जहां राजस्थान में 316 दिन की प्रवास यात्राओं के दौरान स्वामीजी गए थे। इस अवसर पर आरएसएस के अखिल भारतीय कार्य अधिकारी दुर्गादास ने कहा कि अपने देश और धर्म पर प्राण न्यौछावर करने वाले सत्यव्रती राजस्थानी वीरों तथा वीरांगनाओं के प्रति स्वामीजी को विशेष गौरव तथा प्रेम था। इस मौके पर भारती भवन में आरएसएस के सभी वरिष्ठ प्रचारकों को स्वामी विवेकानंद कैलेंडर और विवेकानंद प्रतिक चिह्न भी भेंट किए गए। डॉ. जुल्फिकार ने आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारकों को बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस 2020 से शुरू हुआ था। विवेकानंद कैलेंडर अभियान अब तक सात वर्षों में 71 हजार 112 विवेकानंद कैलेंडर निशुल्क वितरित किए जा चुके हैं और आगे भी एक लाख युवाओं तक स्वामीजी के संदेश वाले कैलेंडर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित











