कांग्रेस ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों का किया सम्मान

0
3

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के बगड़ कस्बे के वार्ड 19 बनिया वाली ढाणी में जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। हाल ही में शाकिर हुसैन को जिला सचिव व अब्दुल रहमान इस्लामपुर को ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित कर उनका माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पीसीसी सदस्य रणजीतसिंह चंदेलिया, विशिष्ट अतिथि दिव्यज्योति लाइब्रेरी के प्रबंधक श्यामलाल सैनी, पूर्व पार्षद सुभाष आल्हा, शुभकरण बरबड़, क्यूम लुहार, अहमद मास्टर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद रामनिवास सैनी ने की। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य चंदेलिया ने कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और कार्यकर्ता के बल पर पार्टीयां सत्ता में आती हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को भी पुरा सम्मान मिले। नवनियुक्त जिला सचिव शाकिर हुसैन व ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने भी पार्टी को मजबूत करने की बात कही। रतन आल्हा, मेक मोहम्मद, महेंद्र कुमावत, मोहम्मद अली लुहार, शुभराती, शौकत अली, पूर्व क्रय विक्रय समिति सचिव नत्थुराम सैनी, इरसाक, जोगेंद्र सैनी, तायर हुसैन, लीलाधर सैनी ने अतिथियों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रणजीतसिंह चंदेलिया किया। इस अवसर पर मुस्तफा, मोहम्मद आरिफ, अंजूम लुहार, इरशाद जाकिर, मास्टर असलम तंवर, मोहम्मद अब्बास सहित वार्ड की महिलाएं व कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति

इधर, जिला कार्यकारिणी के बाद जिलाध्यक्ष संतोष सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिसके तहत अब्दुल रहमान तेली झुंझुनूं, महेंद्र डारा गिडानिया, श्रीचंद कुमावत मंडावा, सुशील जांगिड़ अलसीसर, विजय कुमार सूरजगढ़, तुलसीराम सैनी बुहाना, सुभाष यादव खेतड़ी-1, कैलाश गुर्जर खेतड़ी-2, सुभाष भांबू चिड़ावा, रामनिवास जांगिड पिलानी, रामकरण सैनी उदयपुरवाटी, मुकेश कुमावत गुढ़ागौड़जी, चंद्रप्रकाश जांगिड़ मुकुंदगढ़, महेंद्र कुलहरि को नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सैनी ने बताया कि ज़िले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के सहयोग से गठित ओबीसी विभाग की इस नव कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे और ज़िले में कांग्रेस पार्टी को मज़बूती प्रदान करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here