एसीआई संस्थान में हुआ आशीर्वाद समारोह का आयोजन

0
6

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित एसीआई सीसै स्कूल में आशीर्वाद समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विद्यालय निदेशक मनोज शर्मा व विकास शर्मा की अध्यक्षता में दीप ज्प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना के साथ किया गया। जिसमें अल्सना ग्रुप ने भाग लिया। तत्पश्चात सॉन्ग हीर आसमानी व जनाबे आली नृत्य में विद्यार्थियों ने अपनी कला का जादू बिखेरा। जिसनें सभी दर्शको का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यालय के संगीत शिक्षक बिलाल अली द्वारा एक मधुर स्वर में एक गीत मैं जहां रहूं… के माध्यम से सबको मंत्रमुग्ध किया। साथ ही कक्षा 11 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के द्वारा आधुनिक समय के विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए हौंसलों की उड़ान नामक नाटक प्रस्तुत किया गया। कक्षा 12 की छात्रा गौरी शर्मा के द्वारा एकल गायन प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के डांस टीचर खलील द्वारा ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 व 12 के प्री-बोर्ड टॉपर्स को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मैडल से सम्मानित किया गया। इस शृंखला में कक्षा 12 से रेसू, कक्ष 10 से रौनक को गोल्ड, कक्षा 12 से द्विज कक्षा 10 से जिया, कनिष्का शर्मा को सिल्वर व कक्षा 12 से गौतम सैनी कक्षा 10 से सुमैया को ब्रॉन्ज मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. दिव्या रोहिल्ला ने अपने संबोधन में कहा कि यदि मेंटर व मेंटी एक दूसरे के प्रति निस्वार्थ भाव से समर्पित हो तो सफलता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते है। एसीआई संस्थान शिक्षा के इसी भाव व संबंध पर प्रगतिशील है। कार्यक्रम के अंत में संस्था निदेशक मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से प्रेरित करते हुए कहा कि सकारात्मक ऊर्जा, सही दिशा व बिना भय के बोर्ड परीक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले व परीवार, एसीआई संस्थान व स्वयं के सपनों को पुरा करें। साथ ही कक्षा 12 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ उपयोगी टिप्स भी दिए। विद्यालय के फाउंडेशन हैड विजय सैनी व दिव्या रोहिल्ला ने भी अपने विचारों से विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11 की छात्राएं मुस्कान व खुशी तथा विद्यालय अध्यापिका ऋतिका बहुगुणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विजय सैनी, सुनिल कुमार, धर्मेंद्र नागर, दिव्या रोहिल्ला, दिनेश वर्मा, राधेश्याम शर्मा, अशोक जांगिड़, महेंद्रसिंह, राकेश चौधरी, दिनेश आचार्य, दिवेंक शर्मा, कविता राठौड़, दायम खान, आशा शर्मा, प्रियंका शर्मा, सरोज, निशा शर्मा, सुमन चौहान, वैशाली, पूनम शर्मा, नरेश कुमार, प्रशस्ति कसाना, हेमंत जांगिड़, शिवकुमार पालीवाल, रमेश मील, यश शर्मा, बिलाल अली, आकाश योगी, खलील आदि उपस्थित थे।

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here