मेघवाल समाज हॉस्टल निर्माण कमेटी व तहसील अध्यक्ष नियुक्त

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मेघवाल समाज चेतना संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तौसा द्वारा जिला कार्यकारणी व संरक्षक सदस्यों की सहमति से तहसील अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है। साथ ही अगले 15 दिन में तहसील कार्यकारणी और 45 दिन में राजस्व ग्राम कमेटी बनकर जिला महासचिव रमेश भूकल को सौंपने के निर्देश दिया। चित्तौसा ने बताया कि मेघवाल समाज चेतना द्वारा गुढ़ा रोड पर हॉस्टल के लिए जमीन खरीदी हुई है। उसमें हॉस्टल निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। जिसके लिए हॉस्टल निर्माण कमेटी बनाई गई है। जिसमें क्रमशः सुरेश चित्तौसा, रमेश भूकल, जयप्रकाश महरिया, राजेश बजाड़, बृजपाल मेघवाल, सुरेंद्र सिंघल, सुरेंद्र मेहरा, मुकेश भारती, परमेश्वरलाल झटावा व स्टोर देखरेख में किशनलाल कड़वासरा, प्रेमचंद लूनियां, रामू मेघवाल, सीताराम त्यागी, कैलाश मेघवाल, चंद्रभान आर्य को रखा गया है। इसके अलावा तहसीलवार अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है। जिसके तहत खेतड़ी में मुकेश बनेटीवाल, नवलगढ़ में राजेश कटारिया, बुहाना में कृष्ण पुहानियां, सूरजगढ़ में वीरभान कासनी, चिड़ावा में रामू मेघवाल, मलसीसर में सतीश गांगियासर, मंडावा में उम्मेद गर्वा व गुढ़ा में मोहन कायल को मनोनीत किया गया है। वहीं जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसके तहत राजेंद्रप्रसाद आर्य मंडावा, सीताराम त्यागी खेतड़ी तथा नवीन माहिच ओजटू को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

चूरू में संत रविदास महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई, बड़ा आयोजन

चूरू में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू

खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन

चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here