विदेश में मृत भारतीय कामगारों को समय पर और पूर्ण मुआवजा मिले – सांसद बृजेंद्र सिंह ओला

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से शेखावाटी सहित राजस्थान के उन भारतीय नागरिकों का मुद्दा उठाया। जिनकी विदेशों में कार्य के दौरान दुर्घटनाओं में मृत्यु हुई है। तथा सांसद ने कहा कि विदेशों में मृत भारतीय कामगारों के परिवारों को या तो बहुत कम मुआवज़ा मिला है या फिर मुआवजे से संबंधित फाइलें महीनों–सालों से लंबित हैं। एलएचसी, पीओए, पुलिस रिपोर्ट जैसे दस्तावेज़ों के नाम पर अनावश्यक देरी की जा रही है। सांसद ने कहा कि मृतक के कार्य और आय के आधार पर कई परिवारों को मिला मुआवजा जीविका और बच्चों के भविष्य के लिए अपर्याप्त है। अनेक मामलों में नियोक्ता और बीमा कंपनियां सहयोग नहीं कर रही हैं। इसलिए सरकारी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सामने आनी चाहिए। जिसका अभाव है। सांसद ने यह भी कहा कि प्रश्न के उत्तर में शेखावाटी सहित राजस्थान के विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की देश-वार संख्या तथा लंबित मामलों की जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे प्रभावित परिवारों को वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है। सांसद ने कहा कि विदेशों में मृत भारतीय नागरिकों के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि तय की जाए, प्रत्येक मामले का निर्धारित समयसीमा में निपटान सुनिश्चित किया जाए, अथवा देरी की स्थिति में तत्काल सरकारी अंतरिम राहत प्रदान की जाए।

चूरू में संत रविदास महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई, बड़ा आयोजन

चूरू में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू

खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन

चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here