टोंक छिलरी स्कूल की संस्था प्रधान संजू नेहरा का नवाचार
खिरोड़ । झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
समीपवर्ती टोंक छिलरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की संस्था प्रधान संजू नेहरा ने इस बार नवाचार करते हुए स्कूल के टॉप 20 ऐसे विद्यार्थियों का चयन कर उनका सम्मान किया है। जो ना केवल स्कूल में रेगुलर आते है। बल्कि स्कूल ड्रेस के साथ—साथ अनुशासन में रहते हुए पढाई करते है। इन बच्चों को गांव के भामाशाह व शिक्षा प्रेमी विद्याधर मूंड की ओर से सम्मान के रूप में शैक्षणिक सामग्री दी गई। संस्था प्रधान संजू नेहरा ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों में अनुशासन के साथ रेगुलर स्कूल आने की प्रवृत्ति बढाने के लिए इस बार यह सम्मान शुरू किया गया है। अगले चरण में और भी विद्यार्थियों का क्रमवार सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्याधर मूंड ने कहा है कि वे पहले भी स्कूल विकास में सहयोग करते रहे है,आगे भी जब भी जरूरत होगी वे हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने बच्चों को पढाई के साथ—साथ अनुशासन में रहते हुए रेगुलर स्कूल आने का आह्वान किया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल मोनिका पालीवाल, व्याख्याता संदीप कुमार, अर्पणा सैनी, हरिश कुमार, वरिष्ठ अध्यापक महावीरप्रसाद सैनी, ताराचंद डूडी, सतीश कुमार पालीवाल, रामलखन सैनी, अध्यापक जीवनराम, सज्जन सैनी, रमेशचंद्र, ओम छापोला, शारीरिक शिक्षक कुलदीप, कनिष्ठ सहायक अभिषेक, पंचायत सहायक सुमन शर्मा उपस्थित रहे।
खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन
चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली
फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण
भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन












