उदयपुरवाटी बार के आंदोलन को झुंझुनूं बार ने बताया जनभावना के विपरित

0
5

गुढ़ागौड़जी तहसील के राजस्व प्रकरण झुंझुनूं एसीएम कोर्ट में यथावत रखने की मांग, आज से तीन दिन का कार्य बहिष्कार

झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
गुढ़ागौड़जी तहसील क्षेत्र से जुड़े राजस्व प्रकरणों को झुंझुनूं एसीएम कोर्ट में ही यथावत रखने की मांग को लेकर जिला अभिभाषक संस्था ने बड़ा निर्णय लिया है। संस्था ने उपखंड क्षेत्र को झुंझुनूं मुख्यालय से हटाकर उदयपुरवाटी में स्थानांतरित करने की मांग के विरोध में आंदोलन की घोषणा की है। संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार गुढ़ागौड़जी तहसील की अधिकांश ग्राम पंचायतों के प्रशासकों ने लिखित में निवेदन कर बताया कि अभिभाषक संघ उदयपुरवाटी द्वारा उपखंड क्षेत्र बदलने की मांग को लेकर किया जा रहा आंदोलन आमजन के हितों के विपरित है। इस मुद्दे पर विचार के लिए बुधवार को जिला अभिभाषक संस्था झुंझुनूं की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि गुढ़ा तहसील क्षेत्र का उपखण्ड झुंझुनूं मुख्यालय से ही संचालित रहना चाहिए। संस्था ने उदयपुरवाटी अभिभाषक संघ के आंदोलन को अनुचित व जनविरोधी करार दिया। निर्णय के तहत संस्था ने पांच से सात फरवरी तक विरोधस्वरूप जिले के सभी न्यायालयों में स्वैच्छिक रूप से कार्य से विरत (कार्य ना करने) रहने की घोषणा की है। इस दौरान अधिवक्ता न्यायालयों में पेशी नहीं लेंगे। संस्था ने राज्य सरकार से मांग की है कि गुढ़ा तहसील क्षेत्र के प्रशासनिक एवं न्यायिक प्रकरणों को झुंझुनूं मुख्यालय से ही संचालित रखा जाए और उपखण्ड क्षेत्र परिवर्तन की किसी भी मांग पर विचार न किया जाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि उपखण्ड मुख्यालय बदलने से गुढ़ा क्षेत्र की ग्रामीण जनता को अनावश्यक दूरी और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। वहीं, इस निर्णय से जिले की न्यायिक व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। मामले को लेकर अब प्रशासन और राज्य सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन

चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली

फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण

भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here