झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
सीएलएसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएचएस झुंझुनूं की होनहार छात्रा कुनाल ने जयपुर में सागर इकवेस्टरियन स्पोर्ट्स अकेडमी गजाधरपुरा मे आयोजित जूनियर वर्ग घुड़सवारी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम गोल्ड मैडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के दौरान कुनाल ने उत्कृष्ट संतुलन, तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया। कुनाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। सीएचएस एकेडमिक हैड उपकरण सिंह एवं शिक्षकों ने कुनाल को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सीएलसी हाई स्कूल छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। कुनाल की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।
खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन
चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली
फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण
भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन












