प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल की जीविका वर्मा ने जीता रजत पदक, राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन

0
3

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित मिनी सब-जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन जयपुर की जगतपुरा आर्चरी रेंज में संपन्न हुआ। राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल और राजस्थान स्टेट ओलंपिक से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के उभरते तीरंदाजों ने अपना कौशल दिखाया। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के पांच खिलाड़ियों जीविका वर्मा, गुंजल, नैतिक जांगिड़, कोमल और यशवर्धन ने जिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें से जीविका वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। जिन्होंने पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर व प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने जीविका को उनकी इस बड़ी जीत और नेशनल में चयन के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर जीविका वर्मा का चयन आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी, कोच संदीप योगी, भावेश व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन

चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली

फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण

भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here