झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
सीकेआरडी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज ढिगाल में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज निदेशक डॉ. लालचंद ढाका, अध्यक्षा डॉ. संतोष ढाका, प्रशासनिक अधिकारी दयाराम नेहरा व समस्त शिक्षकगणों की मौजूदगी में कॉलेज निदेशक डॉ. लालचंद ढाका ने कैंसर होने के कारण, उपाय व बचाव के बारे में बताया। साथ ही व्याख्याता जावेद खान ने विश्व कैंसर दिवस थीम यूनाइटेड बाय यूनीक अभियान का पहला वर्ष दुनिया भर में कैंसर देखभाल में असमानताओं को समझने और पहचानने के बारे में अपने विचार रखे। साथ ही छात्रा खुशी ने वर्ल्ड कैंसर डे थीम को पोस्टर के माध्यम से समझाया व छात्रा प्रियंका, आस्था, अमन कुमारी, प्रियंका यादव, अंकिता मील, ऋतु डूडी, छात्र जयंत सैनी, हर्षसिंह शेखावत, अरमान कुमार ने भी अपने विचार रखे। समस्त विद्यार्थियों ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर को बढ़ावा देने वाले उत्पाद का सेवन न करने और लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।
खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन
चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली
फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण
भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन











