शिव मार्केटिंग शॉप में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ

0
5

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय खेमी शक्ति मंदिर के पास समसपुर रोड स्थित शिव मार्केटिंग होल सेल शॉप पर बुधवार रात्रि करीब 10 बजे अचानक आग लग जाने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। फर्म के मालिक रामकरण पायल ने बताया कि वे चंडीगढ़ गए हुए थे। शाम को उनके भाई विजय ने दुकान बंद की थी। रात्रि को करीब 10 बजे राहगीरों ने दुकान में से धुआं निकलता देखा और उन्होंने आस-पास के घरों में रहने वालों को बताया तो पता चला। इस पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से होने की आशंका है। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन

चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली

फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण

भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here