झुंझुनूं एसडीएम को धरनार्थी ने दिया 11 सूत्री मांग पत्र

0
2

वार्ता विफल, लीजधारकों व ग्रामीणों में टकराव की स्थिति

गुढ़ागौड़जी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय पंचायत समिति गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के ग्राम हुकूमपुरा, बामलास, खेदड़ों की ढाणी एवं खरबासों की ढाणी में जारी अवैध खनन के विरोध में चल रहे धरने के 36वें दिन में झुंझुनूं एसडीएम कौशल्या विश्नोई, तहसीलदार कुलदीप भाटी एवं थानाधिकारी सुरेश रोलन वार्ता करने पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। वार्ता के दौरान लीजधारकों को धरना स्थल बुलाया। इस दौरान एक लीजधारक ने धमकी भरे लहजे में एडवोकेट जयंत मूंड को बोल दिया। जिसके बाद ग्रामीणों व लीजधारकों के बीच तनातनी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने बीचबचाव करते हुए टकराव को रुकवाया। एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने मौके पर अवैध खनन, गोचर भूमि एवं टूटे हुए मकान व कुओं का मुआयना किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि इन सब बिंदुओं की जांच कमेटी से की जाएगी व जियोलॉजीकल सर्वे किया जाएगा। मौके पर पटवारी व तहसीलदार को गोचर के अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए। वार्ता के दौरान एडवोकेट जयंत मूंड ने तहसीलदार व स्थानीय प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि गुढागौड़जी में एक तरफ तहसीलदार काटली नदी अतिक्रमण की कार्रवाई कर सुर्खियां बटोर रहे है। वहीं दूसरी तरफ ऐसी रजिस्ट्रियां भी कर रहे है। जिनकी किस्म में गैर मुमकिन नदी दर्ज है।

पुरस्कृत शिक्षक फोरम चूरू का वार्षिक सम्मेलन 2026, नई कार्यकारिणी का गठन

चूरू में गंदे पानी को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here