महंत अवधेशाचार्य महाराज ने किया साक्षी तंवर का सम्मान
खिरोड़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बॉलीवुड अभिनेत्री साक्षी तंवर ने शेखावाटी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम पहुंच कर भगवान सूर्य देव के दर्शन कर भगवान सूर्य नारायण के दरबार में मत्था टेका। लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री रामानुजाचार्य महंत स्वामी अवधेशाचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। रेस्टोरेंट महंत अवधेशाचार्य महाराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री साक्षी तंवर का शॉल एवं दुपट्टा उड़कर सम्मान कर आशीर्वाद प्रदान किया। गत दिनों से मंडावा, चिराना एवं लोहार्गल में शूटिंग के दौरान घुंघट फिल्म को लेकर कई कलाकार लोहार्गल आए हुए हैं। इस दौरान साक्षी तंवर ने बताया कि लोहार्गल धाम एक पौराणिक तीर्थ स्थल है। यहां सूर्य भगवान के दर्शन कर सूर्य कुंड में जल का स्पर्श कर मन प्रसन्न हो गया। भगवान सूर्य नारायण से मैंने मनोकामना की है कि मेरी मनोकामना पूर्ण होने पर मैं पुनः यहां पर आऊंगी ऐसा रमणीय तीर्थ स्थल जहां सूर्य भगवान सपत्नीक विराजमान है। मेरा जीवन यहां आने से धन्य हो गया। बॉलीवुड अभिनेत्री साक्षी तंवर के साथ अन्य कई लोग भी शामिल थे।
पुरस्कृत शिक्षक फोरम चूरू का वार्षिक सम्मेलन 2026, नई कार्यकारिणी का गठन
चूरू में गंदे पानी को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन
डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला
वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना











