मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

0
85

गांधी स्मारक के सामने हुआ विरोध, सांसद–विधायकों ने बताया मनरेगा को संवैधानिक अधिकार

चूरू। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शनिवार को चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित गांधी स्मारक के समक्ष एक दिवसीय उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने किया।प्रदर्शन में सांसद राहुल कस्वां, सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, संगठन प्रभारी भीमराज जाखड़, पीसीसी सचिव रियाजत खान, मुस्ताक खान सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।इस अवसर पर सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार उद्योगपतियों के दबाव में मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को कमजोर करने का काम कर रही है, जो देश के गरीब मजदूरों के हितों पर सीधा कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए सत्य और न्याय के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि आमजन की आवाज है, जिसे कभी दबने नहीं दिया जाएगा। मनरेगा कोई सरकार की दया नहीं, बल्कि संविधान से मिला अधिकार है और इस अधिकार को समाप्त करने की हर साजिश का जवाब सड़क से संसद तक दिया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस दौरान शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू, अभिषेक बुडानिया, रणजीत सातड़ा, धर्मेन्द्र बुडानिया, गोविन्द महनसरिया, रामप्रताप कांटिवाल, आदूराम न्यौल, मो. हुसैन निर्बाण, गणेश ढाका, गिरधारीलाल बांगड़वा, विक्रम सिंह शेखावत, उम्मेद सिंह गोलसर, करतार सिंह टांडी, विधाधर बेनीवाल, बजरंग सैन, नरेश मारोठिया, संजय दीक्षित, सुनीता कपुरिया, सुरेश कल्ला, विकास बुडानिया, रामजीलाल शर्मा, आशाराम सैनी, सोहनलाल मेघवाल, जयचंद मेघवाल, सुखाराम घिंटाला, रामनिवास सारण, विकास मील, असलम खां मोयल, आरिफ पिथिसर, शेर खां मलखाण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।इससे पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के अवसर पर भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल के पास उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

चूरू में बाइक से शराब तस्करी करते युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज

चूरू  | मनरेगा बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, सड़क से संसद तक संघर्ष का ऐलान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here