रजिस्ट्रेशन अब कल तक हो सकेंगे, आखिरी तारीख बढाई
झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति के पावन पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री प्रदीप पाटोदिया ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक शशिकांत पंसारी के संयोजन में मकर संक्रांति पर्व गौ भक्तों के लिए गौ सेवार्थ दिवस के रुप में मनाया जाएगा। जिसमें गौ भक्तों के लिए गौ सेवार्थ गौ दान, गायों के लिए ब्रह्मपुरी (गाय रसोई), तुला दान, मीठा दलिया सवामन भोग, हरि चरी, हरी सब्जी, गुड़ एवं गाय गोद की विशेष व्यवस्था की गई है। सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक हवन यज्ञ का आयोजन सभी गौ भक्तों के लिए किया जाएगा। गौ माता की पूजा के लिए सप्त धेनु गौ परिक्रमा व नंदी परिक्रमा की व्यवस्था का भी गौ भक्त धार्मिक लाभ उठा सकेंगे। इसी दिवस पर श्री चौथमल सुनिल कुमार पाटोदिया परिवार के सौजन्य से गौशाला में शाम छह बजे गौमाता की आरती के पश्चात धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन के आधार पर भाग लेने वाले चुनिंदा गौभक्तों को निर्णायकों के निर्णय के आधार पर प्रथम को 11 हजार रूपए नगद पुरस्कार, द्वितीय को 7100 रूपए नगद पुरस्कार एवं तृतीय को 5100 रूपए नगद पुरस्कार पुरस्कार के अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। जिसके लिए प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर कुल आठ डांस टीमों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इच्छुक टीम के प्रतिभागी 12 जनवरी तक गौशाला आकर डांस में दी जाने वाली प्रस्तुति का विवरण एवं टीम में सम्मिलित सदस्यों की संख्या (अधिकतम 6) के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसी दिवस पर चौथमल सुनिल कुमार पाटोदिया परिवार के सौजन्य से गाय का दूध अमृत तुल्य है विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 51 प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी 12 जनवरी तक गौशाला आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं में 14 जनवरी को सुबह 11 बजे उपस्थित हो सकेंगे। जिन्हें 11:30 बजे से 12:30 बजे तक एक घंटे का समय निबंध लिखने के लिए दिया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता में निबंध लिखने की अधिकतम शब्द सीमा 100 शब्द, हिंदी भाषा में निबंध लिखना है। प्रतिभागी को निबंध लिखने के लिए चार्ट शीट एवं पैंसिल गौशाला में उपलब्ध करवाई जाएगी। निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवम सर्वमान्य होगा। जिनके निर्णय के अनुसार प्रथम विजेता को 7100 रूपए, द्वितीय विजेता को 5100 रूपए एवं तृतीय विजेता को 3100 रूपए नगद इनाम दिया जाएगा। इसी के साथ सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
चूरू | मनरेगा बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, सड़क से संसद तक संघर्ष का ऐलान











