झुंझुनूं । अजीज जांगिड़
सेठ नेतराम मगराज टीबड़ेवाला राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत समूह नृत्य एवं एकल गायन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य किशोर कुमार ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यवाहक प्राचार्य किशोर कुमार ने कहा कि सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता का विकास होता है। सहायक आचार्य सुनीता बाबल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं कौशल का विकास होता है, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होता है।समूह नृत्य प्रतियोगिता में कोमल शर्मा समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षवी एवं नूपुर समूह ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मीनाक्षी समूह एवं निशा समूह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। एकल गायन प्रतियोगिता में प्रिया कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चमन प्रकाश एवं जय सैनी ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा नीलम स्वामी एवं मोनिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सहायक आचार्य सुनीता , डॉ. मनीषा यादव एवं अश्विनी वालिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य सुनीता बाबल ने किया सांस्कृतिक समिति के सहसंयोजक डॉ. प्रीतम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रघुराज सिंगोदिया, डॉ. रोहतास यादव, डॉ. अभिलाषा अबूसरिया, डॉ. पूनम चावला, समता, पूनम, शिप्रा सहित समस्त संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने सांस्कृतिक सप्ताह को और भी यादगार बना दिया।
चूरू की प्रिया चौधरी का राष्ट्रीय टीम में चयन, 602.5 स्कोर से रचा इतिहास
कड़ाके की ठंड में निवर्तमान सभापति पायल सैनी का सेवा कार्य, गरीबों को बांटे कंबल | चूरू समाचार
12 जनवरी को जयपुर में कर्मचारी चेतावनी महारैली, चूरू में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न














