नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

0
3

पिलानी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विद्या विहार नगर पालिका पिलानी बस स्टैंड के पास स्थित सनसाइन होटल परिसर पिलानी कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिलानी नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनिल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हरिसिंह सांखला, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सतवीर धत्तरवाल, विद्या विहार नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रोहिताश्व रणवां थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक स्वर्णिम इतिहास है। आजादी की लड़ाई में अहम योगदान है। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरोजिनी नायडू जैसे महानायकों के नेतृत्व में देश की आजादी में निर्णायक भूमिका निभाई। उनके योगदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। आज की परिस्थितियों में देश को बचाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर फिर से लड़ाई लड़नी पड़ेगी। चारों तरफ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। देश की परिसंपत्तियां उद्योगपतियों को दी जा रही हैं। एक बार फिर से हमें बड़ा आंदोलन खड़ा करना होगा। इस मौके पर अरावली की परिभाषा बदने का भी विरोध किया गया। इस डॉ. हरिसिंह सांखला ने पार्टी के आजादी कि संघर्ष कि लड़ाई से लेकर देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस पार्टी कि अहम भूमिका की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रदीप झाझड़िया, सत्यनारायण व्यास, प्रेमप्रकाश मोयल, मनोज खन्ना, अनिल जांगिड़, मनोज‌ भास्कर, उमेदसिंह रेडू, मुकेश, महावीर, प्रवीण आलड़िया एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी ने किया।

चूरू की प्रिया चौधरी का राष्ट्रीय टीम में चयन, 602.5 स्कोर से रचा इतिहास

कड़ाके की ठंड में निवर्तमान सभापति पायल सैनी का सेवा कार्य, गरीबों को बांटे कंबल | चूरू समाचार

12 जनवरी को जयपुर में कर्मचारी चेतावनी महारैली, चूरू में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here