झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित 699वीं राष्ट्रीय स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता अंडर—1144 छात्र वर्ग में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। इस राष्ट्रीय उपलब्धि में झुंझुनूं के जीबी मोदी विद्या मंदिर के छात्र दक्ष चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष बात यह है कि इस पूरी टीम में झुंझुनूं जिले से केवल एक ही खिलाड़ी का चयन हुआ था और वह गौरव जीबी मोदी विद्या मंदिर के छात्र दक्ष को प्राप्त हुआ। दक्ष की इस उपलब्धि ने न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। दक्ष चौधरी की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के सचिव श्रवण कुमार केजड़ीवाल, प्रशासनिक अनिता बंसल, प्रधानाचार्या सुनिता पाल और पीटीआई धर्मेंद्र सहित समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि दक्ष का यह प्रदर्शन अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
चूरू की प्रिया चौधरी का राष्ट्रीय टीम में चयन, 602.5 स्कोर से रचा इतिहास
कड़ाके की ठंड में निवर्तमान सभापति पायल सैनी का सेवा कार्य, गरीबों को बांटे कंबल | चूरू समाचार
12 जनवरी को जयपुर में कर्मचारी चेतावनी महारैली, चूरू में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न












