

झुंझुनूं, । अजीत जांगिड़
श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के तत्वावधान में सर्दी में कोई नहीं ठिठुरे अभियान के अंतर्गत झुंझुनूं निवासी मुंबई प्रवासी विश्वंभरलाल गाडिया विनीता सिंथेटिक इंडस्ट्रीज मुंबई के सौजन्य से शुक्रवार को बगड़ रोड पर दो कार्यक्रमों में कंबल वितरण जरूरतमंद लोगों को किया गया। प्रथम कार्यक्रम तुलस्यान बंसल सेवा सदन पर अनिल केजडीवाल, शिवचरण हलवाई एवं शिवरतन पंसारी के आतिथ्य में तथा द्वितीय कार्यक्रम गणेश मंदिर बगड़ रोड पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच एवं भाजपा नेता मुरारी सैनी के आतिथ्य में किया गया। अतिथियों का स्वागत श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान एवं सुनिल तुलस्यान द्वारा दुपट्टा ओढाकर प्रतीक चिह्न भेंट कर किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ज़रूरतमंदों को कंबल वितरण वास्तव में एक नेक और सराहनीय कार्य है। यह न केवल शारीरिक आराम प्रदान करता है, बल्कि मानवीय गरिमा और समुदाय की देखभाल की भावना को भी बढ़ावा देता है, विशेषकर ठंड के महीनों में। उन्होंने आयोजक संस्था का भी आभार प्रकट किया कि वे समय समय पर इस प्रकार के सराहनीय कार्य कर रहे हैं। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि प्रवासी और स्थानीय भामाशाहों की मदद से पिछले छह सालों से हजारों कंबलों का वितरण किया जा रहा है। इस बार भी ‘कोई ठिठुरे नहीं’ अभियान के तहत पांच हजार कंबलों का 1 दिसंबर से 15 जनवरी तक वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
चूरू: खेत में तेंदुए का हमला, दो युवक घायल | Leopard Attack in Churu Rajasthan
प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर चूरू में मिशन लाइफ अभियान, नेचर पार्क में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम
कलक्ट्रेट के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला
सरकार के 2 वर्ष पूरे | चूरू सूचना केंद्र में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ | Churu News












