राणी सती रोड स्थित तुलस्यान बंसल सेवा सदन में 200 कंबलों का किया वितरण

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सेठ धर्मदास जी तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई प्रवासी सीए दीनबंधु जालान, सीए कृष्ण मुरारी तुलस्यान एवं जयपुर प्रवासी रमाकांत मोहनलाल तुलस्यान के सौजन्य से राणी सती रोड स्थित तुलस्यान बंसल सेवा सदन में गुरुवार को 200 कंबलों का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि कंबल वितरण के लिए शहर के विभिन्न इलाकों के जरूरतमंदों को दिए गए कूपन से कंबल वितरण की गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि राजकुमार तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, उत्तम तुलस्यान एवं अशोक तुलस्यान उपस्थित थे। जिनका श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान एवं सीए पवन केडीया ने दुपट्टा ओढाकर प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि प्रवासी और स्थानीय भामाशाहों की मदद से पिछले छह सालों से हजारों कंबलों का वितरण किया जा रहा है। इस बार भी ‘कोई ठिठुरे नहीं’ अभियान के तहत पांच हजार कंबलों का एक दिसंबर से 15 जनवरी तक वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा साथ लगते इलाकों की विभिन्न कच्ची बस्तियों, सरकारी स्कूलों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को चिह्नित करके कंबलों का वितरण किया जाएगा।

प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर चूरू में मिशन लाइफ अभियान, नेचर पार्क में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

कलक्ट्रेट के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला

सरकार के 2 वर्ष पूरे | चूरू सूचना केंद्र में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ | Churu News

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here