आयुष नर्सेज बेरोजगारों का सब्र टूटा, 100 दिन से सरकार के चक्कर, अब भी सिर्फ आश्वासन

0
49

आयुर्वेद नर्स कंपाउंडर नई भर्ती व डीपीसी की मांग को लेकर मई से आंदोलनरत युवा, रोजगार मेले से फिर उम्मीदें टिकीं

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
आपको भी यह सुनकर अफसोस होगा कि मई 2025 से लेकर अब तक तकरीबन सौ दिनों तक बेरोजगार युवा मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के पास पहुंचे हैं। बावजूद इसके उन्हें सिर्फ निराशा के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। जी हां, हम बात कर रहे आयुर्वेद विभाग को लेकर आयुर्वेद में नर्स कंपाउंडर जूनियर ग्रेड नई भर्ती और डीपीसी की मांग को लेकर मई से बेरोजगार आयुष नर्सेज युवा प्रदेश की सरकार और विभागों के चक्कर काट रहे हैं। यह युवा कहीं और से नहीं बल्कि प्रदेश के ही जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, टोंक, भरतपुर, उदयपुर, नागौर, बारां, कोटा, बूंदी, अलवर समेत अन्य जिलों से है। जो प्रत्येक सप्ताह में लगभग तीन से चार बार जयपुर जाकर सरकार के समक्ष गुहार लगा रहे हैं। यह नहीं है कि इनको सुना नहीं जा रहा है। हां, लेकिन उन्हें हर बार भजनलाल सरकार का अधूरा आश्वासन मिलता जा रहा है। जिससे अब बेरोजगार आयुष नर्सेज युवाओं में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को भले ही रोजगार देने के लिए घोषणाएं कर नियुक्ति पत्र बांट रही है। लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार में इन बेरोजगार युवाओं के प्रति पिछले सात महीने से ना तो सरकार गंभीर नजर आ रही है और ना ही जनता से चुने हुए जनप्रतिनिधि। आयुष नर्स, कंपाउंडर जूनियर ग्रेड नई भर्ती और आयुर्वेद वरिष्ठ कंपाउंडर डीपीसी की मांग को लेकर बेरोजगार युवा सरकार के पास जा-जाकर मानों अब थक चुके हैं। बात करें आयुष नर्सेज बेरोजगार युवाओं की तो यह युवा मई 2025 से लेकर अभी तक लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय, उपमुख्यमंत्री एवं आयुर्वेद विभाग के मंत्री तथा विभागीय अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहें हैं। लेकिन हर बार केवल रोजगार मेले में भर्ती देने जैसे अधूरे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। जिससे अब इन बेरोजगार युवाओं में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है।

सीएमओ से लेकर कार्यालयों तक घूमे

प्रदेश के बेरोजगार आयुष नर्सेज युवा जयपुर में सीएमओ कार्यालय, उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री आवास, भाजपा कार्यालय व विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि हर बार उन्हें केवल आश्वसान मिलता जा रहा है लेकिन लगभग सात महीने से ज्यादा समय हो चुका है बावजूद इसके उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

यह है बेरोजगारों की प्रमुख मांगे

बेरोजगार आयुष नर्सेज युवाओं की ओर से आयुर्वेद में लंबे समय से अटकी पड़ी वरिष्ठ कंपाउंडर पदोन्नति को अतिशीघ्र संपन्न करवाने, आयुर्वेद नर्स कंपाउंडर जूनियर ग्रेड नई भर्ती का विज्ञापन जारी करवाने की प्रमुख मांग है। यदि सरकार चाहे तो रिक्त पदों पर नई भर्ती की घोषणा कर प्रक्रियाधीन भर्ती में पदों की बढ़ोत्तरी कर सकती हैं। लेकिन लगभग सात महीने बाद भी इन बेरोजगार युवाओं की मांग सरकार के अधूरे आश्वासनों में बहती जा रही है।

साल का आखिरी रोजगार मेला

भजनलाल सरकार युवाओं के लिए रोजगार मेला लगाकर उसमें नियुक्ति पत्र और नई घोषणाएं कर रही है। लेकिन हर बार रोजगार मेले में आयुष नर्सेज की मांग पुरी होने का आश्वासन तो मिलता है लेकिन धरातल पर नहीं उतरता है। आयुष नर्सेज बेरोजगारों की मांगों को लेकर पिछले रोजगार मेलों में भी कोई घोषणा नहीं हुई। जिससे हर बार युवाओं को निराशा हाथ लगी है। अब देखा जाएं तो साल 2025 का आखिरी रोजगार मेला दिसंबर माह में प्रस्तावित है। इसमें नई भर्तियों की घोषणा होने की संभावना भी है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह रहेगी कि भजनलाल सरकार इस बार आयुष नर्सेज बेरोजगारों के लिए घोषणा करेगी या फिर पहले की तरह ही इनको फिर से खाली हाथ रखेगी।

बेरोजगारों की पुकार…

“आयुष वरिष्ठ कंपाउंडर डीपीसी और नई भर्ती की घोषणा के लिए लगातार सरकार को अवगत करा रहे हैं, लेकिन मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे अब युवाओं का हौसला टूटता जा रहा है।

— मनीष गुर्जर, अभ्यर्थी, झुंझुनूं

“सरकार को रोजगार मेले में रिक्त पदों पर आयुष नर्स कंपाउंडर की नई भर्ती की घोषणा करनी चाहिए। जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।

— आस्था, अभ्यर्थी

चूरू में स्वच्छता अभियान | सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर श्रमदान व रैली | हरलाल सहारण | Abhishek Surana | Churu News

चूरू में कोतवाली पुलिस का सख्त एक्शन | चोरी के दो आरोपियों का निकाला पैदल जुलूस | Crime News Churu

रतनगढ़ हत्या मामला | 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत पर परिजनों ने SP से की निष्पक्ष जांच की मांग |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here