कलेक्ट्रेट परिसर में संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

0
67
Screenshot

संविधान की महानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों पर अधिवक्ताओं ने किया संबोधन, सामूहिक रूप से प्रस्तावना का वाचन

चूरू। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ता सुरेश कल्ला, राजेंद्र राजपुरोहित, सुनील झारिया, चंद्रभान सहित अनेक अधिवक्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने कहा कि संविधान दिवस हमें देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व के सबसे विस्तृत और समावेशी संविधानों में से एक है, जिसने हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान किया है।अधिवक्ताओं ने कहा कि संविधान दिवस मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने न्यायपालिका की भूमिका, नागरिक अधिकारों की रक्षा और कानून के शासन को सर्वोच्च मानने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।

कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस कार्यक्रम | अधिवक्ताओं ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि | ConstitutionDay

पीडीयू मेडिकल कॉलेजके अधूरे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई | राजमेस टीम ने HSCL को 4 महीने की डेडलाइन

चूरू में एसपी जय यादव का पैदल मार्च | आमजन से संवाद व सुरक्षा का जायजा | Churu Police News

ग्राम पंचायत के मुख्यालय निर्धारण को लेकर बढ़ा विवाद | लुटाना मगनी के ग्रामीणों ने जताया विरोध |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here