देश को विकास की दिशा में ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान — दिनेश सुंडा

0
9

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू को किया याद

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
देश के पहले और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शुक्रवार को झुंझुनूं में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। जिला मुख्यालय के नेहरू पार्क में नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू के रूप में पहचान मिली। यही कारण है कि आज उनका जन्मदिवस पूरा देश बाल दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के योगदान को देश कभी नहीं भूला सकता। आजादी के आंदोलन में हिस्सा लेते हुए पंडित नेहरू कई बार जेल गए। आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बनने के बाद पंडित नेहरू ने अपने विजन से देश को विकास की राह पर लाने में अहम योगदान दिया। जिस देश में आजादी से पहले एक सुई तक का निर्माण नहीं होता था। उस देश में प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की सोच और काम करने की क्षमता से ना केवल बड़े बड़े उद्योग लगे। बल्कि ऐसे कई संस्थानों की स्थापना हुई। जिनसे शिक्षा और स्वास्थ्य की नींव आज भी मजबूत है। उन्होंने कहा कि देश में भाईचारे के साथ रहना और निरंतर विकास की शुरूआत भी पंडित नेहरू की देन है। जिला प्रवक्ता संतोष सैनी व शाहबाज फारूकी ने बताया कि जिलाध्यक्ष की पहल पर इस प्रतिमा का रंगाई कार्य जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कराए जाने का निर्णय लिया गया। नेहरू जी की प्रतिमा पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट नवीन सैनी, मुस्लिम न्याय मंच के इमरान बड़गुर्जर, कांग्रेस कमेटी सचिव श्रीचंद झाझड़िया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सैनी व शाहबाज फारूकी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव मोहित जनेवा, संत कुमार चैनपुरिया, अंकित पचार, जाकिर पटवारी, मोहम्मद रफीक, याकूब काजी, सचिन जानूं, नरेश कुमार, सत्तार भाई, विजय खाजपुरिया, गौरव कुमार पातुसारी, फूल मोहम्म्मद, राकेश सुंडा आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई | License होंगे Cancel | SP जय यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here