डिफेंस स्कूल में मनाया गया बाल दिवस

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
न्यू कॉलोनी में स्थित डिफेंस पब्लिक सीसै स्कूल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संस्था के चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर ने नेहरू जी के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम में छात्र—छात्राओं ने नेहरू जी के जीवन परिचय एवं उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संस्था चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर ने पं. नेहरू के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान संस्था के शिक्षक सुभाषचंद्र ने बताया कि पं. नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था। इसलिए उनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में संस्था की अध्यापिका ममता रानी ने पं. नेहरू की राष्ट्र निर्माण की उपलब्धियों पर उनके संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला तथा बच्चों से पं. नेहरू के पदचिह्नों पर चलने की अपील की। उन्होंने बताया कि समय-समय पर विद्यालय में महान विभूतियों के जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। ताकि विद्यार्थी उनके आदर्शों को ग्रहण कर एक सच्चे नागरिक बन सके तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सके। इस अवसर पर विकास नीतड़, शीशराम जाखल, सुरेंद्रसिंह शेखावत, अनिल, बाबूलाल सैनी, मुकेश सैनी, कैलाश, बबिता, अनामिका, प्रमिला, सारिका, ममता, मुकेश, ममता रानी, संतोष, देवीदत्त, दलीपसिंह, ओमप्रकाश सैनी आदि उपस्थित थे।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई | License होंगे Cancel | SP जय यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here