मनोरंजक प्रतियोगिताओं और हंसी-खुशी के माहौल में बढ़ाया भाईचारा और सामाजिक सद्भाव

चिड़ावा । श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी द्वारा चौरासिया मंदिर में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मंडल के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने भाग लिया। समारोह का मुख्य उद्देश्य दिवाली के अवसर पर सभी सदस्यों में सौभाग्य और भाईचारे को बढ़ाना था। स्नेह मिलन समारोह में सभी उम्र के लोगों के लिए विभिन्न मनोरंजन की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसने कार्यकामों को और भी रोचक बना दिया। प्रतियोगिताओं में विशेष रूप से चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, अंताक्षरी और ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी को शामिल किया गया। सभी प्रतिभागियो ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और माहौल को खुशनुमा बना दिया। अंताक्षरी और प्रश्नोत्तरी में सभी ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। वहीं चम्मच दौड़ एवं कुर्सी दौड़ में भी प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। मंदिर महंत विनोद चौरसिया ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं संस्था के इन प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक सोहार्द एवं सद्भावना बढ़ती है।
इस आयोजन में श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन शंकरलाल वर्मा, सुरेश मालानी, रामनिवास वर्मा, महेश शर्मा, शशिकांत तिवाड़ी, सांवरमल पारीक, मूलचंद नरहड़िया, राकेश सर्राफ, बृजेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, अमित गुप्ता सूरजगढ़िया, अशोक सूरजगढ़िया, अशोक अग्रवाल, नवीश चौधरी, अशोक वर्मा, प्रकाश मालानी, रामकिशन केडिया, विपुल अग्रवाल, पुरुषोत्तम पिचानवेवाला, विकास खंडेलवाल, सुनिल सिद्धड़, रविकांत शर्मा, सुशील शर्मा, चंपालाल जांगिड़, श्याम जांगिड़, अमित वर्मा, शोभा चौधरी, सुधा शर्मा, सुधा सिद्धड़, मीरा वर्मा, शारदा मालानी, संतोष पारीक, सुमन मालानी, ऋतु सूरजगढ़िया, बबिता सूरजगढ़िया, फूलमती शर्मा, राजकुमारी तिवाड़ी, अनिता चौधरी, नीतू सर्राफ, नीतू तिवाड़ी, सुभिता, सुनिता वर्मा, निधि चौधरी सहित अन्य प्रमुख थे।














