









चिड़ावा। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट चिड़ावा ने अपनी परंपरा कायम रखते हुए इस वर्ष भी स्टेशन के पास स्थित कच्ची बस्ती में दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया। जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया के नेतृत्व में ट्रस्ट के सदस्यों ने बस्ती के लोगों के बीच जाकर खुशियां बांटीं। तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट हर वर्ष झुग्गी बस्ती के इन बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के बीच दीपावली, रक्षाबंधन, होली जैसे त्योहार मनाता आ रहा है। इसी क्रम में त्यौहार पर उन्हें मिट्टी के दिए, बच्चों को पटाखे और सभी को मिठाई भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं*और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मिश्रा ने बस्ती के लोगों के बीच ट्रस्ट का गीत हमें चाहिए खुशहाली, हमें चाहिए हरियाली गाया और उसका अर्थ विस्तार से समझाया। जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी और बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया उपस्थित पुरूषों को नशें से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मिठाई, पटाखे, दीपक आदि वितरण किया। उसके बाद पांच सौ मिस्टर दूर दूसरी बस्ती में भी जाकर बस्ती के लोगों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिन नवीन अरड़ावतिया, विराट मिश्रा, सुभाष मिश्रा, गौरव शर्मा, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।













