रामादेवी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी आयोजित

0
9

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रामादेवी महिला पीजी महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। संस्था चेयरमैन शिशुपाल पूनियां, प्राचार्य टीटी कॉलेज डॉ. अशोक गोदारा, उप प्राचार्या डॉ. शहला सईद, एकेडमिक कोर्डिनेटर डॉ. रमाकांत शर्मा, सतीश चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने प्रथम वर्ष की छात्राओं का सम्मान गीत एवं नृत्य द्वारा किया। कैटवॉक, टैलेंट राउंड के बाद मिस स्माइल और मिस पर्सनालिटी खुशी, मिस ब्यूटी सानिया, मिस हेयर बनी चंदा, मिस आई तमन्ना और मिस फ्रेशर का खिताब मिला अफसाना को मिला। उप प्राचार्या डॉ. शहला सईद एवं समस्त स्टाफ ने छात्राओं को क्राउन पहनाए। डॉ. रमाकांत शर्मा, डॉ. नीतू सिंह, सुनिता जाखड़, प्रियंका, डिम्पल, नीतू शर्मा जज की भूमिका निभाई। डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा, संजीवसिंह, नरेश नैण, विपिन दाधीच, अशोक शर्मा, सपना स्वामी, वंदना, विनोद सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here