आमजन के प्रति सदैव तत्पर रहने का लिया संकल्प
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विजयादशमी के अवसर पर पुलिस विभाग ने भी अपनी परंपरा कायम रखी। पुलिस लाइन के साथ अन्य थानों में शस्त्रों का पूजन किया गया। पुलिस लाइन में एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। शस्त्रागार में विधि-विधान से सभी प्रकार के शस्त्रों का पूजन किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। शस्त्र पूजन की परंपरा पुरानी है। यह दिन पुलिस को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने और जनता की सेवा के लिए प्रेरित करता है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने सभी पुलिस कर्मियों को आमजन के प्रति सदैव सजग रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं पुलिस सदैव आमजन की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। इधर महिला थाने में भी महिला थानाधिकारी अभिलाषा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने शस्त्रों की पूजा कर आमजन के प्रति सदैव कटिबद्ध रहने का संकल्प लिया। पुलिस लाइन स्थित कार्यक्रम में एएसपी हेमंत कुमार, डीएसपी हरिसिंह धायल समेत अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
चूरू के बागला स्कूल खेल मैदान में हुआ रावण दहन | विधायक हरलाल सहारण | Dussehra 2025
Churu Dandiya Fest Season 3 | Poster Launch & Press Meet | RJ Gracy, Aanchal Bhatt | 4 Oct 2025
शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति