झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र क्यामसरिया के सानिध्य में अभिषेक नेहरा का आईईएस बनने पर सम्मान किया गया। जाट महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी ने साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिषेक नेहरा का सम्मान किया। महिला मोर्चा झुंझुनूं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता पूनियां, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, महासचिव ऋतु गढ़वाल, जिला उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, जिला सलाहकार सुमन कटेवा ने आईईएस अभिषेक नेहरा की माता अनिता नेहरा एवं पिता दिलीप नेहरा को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी मनीषा बुडानिया, महासचिव अनिता चौधरी, उपाध्यक्ष शारदा देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उमेश कुमार कस्वां, अंजू कस्वां, गोकुलचंद एवं बहन आरती चौधरी ने सभी को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया।
आरबीआई की व्यस्त नौकरी, फिर भी आईईएस में सातवीं रैंक
अभिषेक ने यह शानदार सफलता भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में एक जिम्मेदार पद पर कार्यरत रहते हुए हासिल की है। उनकी यह कहानी बताती है कि मजबूत इच्छाशक्ति, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर कठिन से कठिन लक्ष्य भी पाया जा सकता है। एक तरफ आरबीआई में ग्रेड-बी अधिकारी की व्यस्त ड्यूटी और दूसरी तरफ देश की प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी का संघर्ष उन्होंने परिवार के सहयोग और अपनी निरंतरता से जीता। अपने अनुभव साझा करते हुए अभिषेक ने युवाओं को सोशल मीडिया और नकारात्मक गतिविधियों में समय न गंवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सही रणनीति, पढ़ाई की गुणवत्ता और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। आरबीआई में एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए तैयारी करना आसान नहीं था, लेकिन अभिषेक ने इसे संभव कर दिखाया। उन्होंने बताया कि व्यस्त ड्यूटी के बावजूद, उन्होंने रोजाना पांच घंटे की पढ़ाई के लिए अलग से निकाले। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहन अलका को दिया, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही, परिवार के सहयोग, शिक्षकों और मित्रों के मनोबल को भी उन्होंने अपनी कामयाबी का बड़ा कारण बताया। अभिषेक ने साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी बाधा आपके सपनों के आड़े नहीं आ सकती। आपको बता दें कि स्नातकोत्तर के बाद 2020 से 2023 तक उन्होंने अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में बतौर डेटा विश्लेषक काम किया था। देश की नीतिगत स्तर पर योगदान देने के लक्ष्य के साथ उन्होंने आरबीआई की परीक्षा दी और 2023 में चयनित हुए। वर्तमान में वह मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय में आर्थिक नीति एवं अनुसंधान विभाग में प्रबंधक (ग्रेड-बी अधिकारी) के पद पर कार्यरत हैं।
Churu Dandiya Fest Season 3 | Poster Launch & Press Meet | RJ Gracy, Aanchal Bhatt | 4 Oct 2025
शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति